मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस इस्तीफे को लोकतंत्र, छात्रों और देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया है. सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह जीत विद्यार्थियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है. जनदबाव के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है. यह फैसला साबित करता है कि लोकतंत्र में छात्र शक्ति और युवा शक्ति से बड़ी कोई ताकत नहीं है.
इसे भी पढ़ें- इश्क में एक और बीवी बेवफा! पत्नी ने आशिक के साथ पति को सुलाई मौत की नींद, जानिए मोहब्बत में मर्डर की दास्तां
सांसद ने इस दौरान राम मंदिर चढ़ावे में अनियमितता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भारी अनियमितता बरती गई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस पूरे प्रकरण को संसद में प्रमुखता से उठाएगी. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- ‘घर जाकर दावत होगी…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही इको गार्डन में जश्न, टॉफियां बांटी और फाड़ दिए पोस्टर
उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े इस मामले का खुलासा सबसे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था. सरकार को अब पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को जनता के सामने लाने की अपील की.


