बागपत. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार मिनी बस और गैस टैंकर के बीच जोरदार भिंड़त हुई. घटना में 1 युवक की मौत हो गई. वहीं 15 यात्री घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘सपा बहादुर अपनी बीमारी को दूर कीजिए, आपके हिस्से में…’, PM मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

बता दें कि घटना दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक मिनी बस सवारियों को लेकर बागपत से बड़ौत जा रही थी. इसी दौरान मिनी बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े गैस से भरे टैंकर से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपस के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?

उसके बाद राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 22 वर्षीय जावेद को मृत घोषित कर दिया. घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 6 गंभीर घायल हैं. सभी का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.