अनूप मिश्र, बहराइच. फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के समय वह घर का सामान खरीदकर वापस लौट रहा था. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़ें- ‘कांग्रेस का विनाश होने वाला है’, बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, अजीजपुर ग्राम पंचायत के पुली पुरवा निवासी कन्धई (45) पुत्र जुगराज शनिवार को घर का सामान खरीदने के लिए गजाधरपुर चौराहे गए थे. दोपहर करीब 12:25 बजे वह लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पार कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कन्धई की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- 12 साल और 12 सवालः अखिलेश यादव ने बैंकों को बेचे जाने को लेकर भाजपा को घेरा, तीखे सवाल उठाते हुए मांगा जवाब

हादसे की सूचना मिलते ही फखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फखरपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.