बलिया. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कलयुगी बेटे ने 2 बोरी गेहूं के लिए अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं अपनी मां की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- सम्मान के नाम पर ‘फूहड़ता’! बाबा साहब की जयंती पर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, बवाल के बाद पूर्व विधायक ने पेश की सफाई

बता दें कि पूरा मामला रसड़ा क्षेत्र के नत्थूपुर गांव का है. जहां रहने वाले महेंद्र चौहान (75) ने अपनी बेटी को 2 बोरी गेहूं दे दिया था. जिसे लेकर बेटा पप्पू चौहान आग बबूला हो गया और अपने पिता से विवाद कर लिया. झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस दौरान शुकुल ने पिता को इतना पीटा कि मौत हो गई. वहीं जब पप्पू की मां ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें- रक्षक बना भक्षकः पहले सिपाही ने युवती से की दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर किया रेप, जानिए खाकी वाले से ‘खलनायक’ बनने की पूरी वारदात

वहीं घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर महेंद्र चौहान (75) के मौत होने की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महेंद्र चौहान की लाश पड़ी मिली. वहीं लाश के पास महेंद्र चौहान की पत्नी भी घायल अवस्था में पड़ी मिली. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक के दूसरे बेटे शुकुल चौहान की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.