बलरामपुर. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मामा-भांजे को रौंद दिया. घटना में दोनों की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
बता दें कि घटना गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के देवलहा गांव के पास घटी है. गोवर्धन दास महाराज का देवलहा गांव में ही प्रवचन चल रहा था. गोवर्धन दास महाराज कोई धार्मिक किताब घर ही भूल गए थे. जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे सुनील मणि त्रिपाठी को फोन कर किताब पहुंचाने के लिए कहा. जिसके बाद सुनील (40) और मामा नितिन कुमार पांडेय (35) के साथ पहुंचा.
इसे भी पढ़ें- कमीशन तले सेट है UP का सिस्टम! बड़ी गंडक नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रहे माफिया, जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असर
वहीं दोनों किताब देकर पैदल वापस जा ही रहे थी कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया. दोनों की मौके पर ही जान चली गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


