बाराबंकी. हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन को मौत की नींद सुला दी. हत्या के बाद युवती ने बहन की गुमशुदगी की कहानी भी गढ़ी. हालांकि, पुलिस की जांच में युवती की कारस्तानी की पोल खुल गई. पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने पूछताछ में हत्या के पीछे की जो वजह बताई, पुलिस भी उसे सुनकर दंग रह गई.
इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बसारी गांव का है. जहां रहने वाली 11 साल की अनुष्का की शुक्रवार को खेत में लाश मिली थी. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को बड़ी बहन के बयान पर शक हुआ. उसके बाद पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो प्रेमी के साथ जुर्म करने की बात कबूल ली.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘मुर्दा’ सरकार, ‘सड़ा’ सिस्टम! झूठे हैं बहन-बेटियों की सुरक्षा के दावे, मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, यही है जीरो टॉलरेंस मुखिया जी?
पुलिस की पूछताछ में काजल ने बताया कि गुरुवार को परिवार के सभी सदस्यखेत में मेंथा की रोपाई करने के लिए गए थे. इस दौरान 3 बहनें घर वापस चली गईं थी. वह प्रेमी से मिलने के लिए खेत में ही रुक गई थी. प्रेमी के साथ वह खेत में शारीरिक संबंध बना ही रही थी कि छोटी बहन मौके पर पहुंची और उसने सब देख लिया. इस दौरान बहन ने कहा कि वह सारी बात जाकर घर में पापा को बताएगी. उसके बाद उसने प्रेमी शिवम के साथ मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद बहन के गुमशुदगी की कहानी गढ़ी थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

