बाराबंकी. हत्या की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अधेड़ ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद हत्यारे ने युवक के सिर को पास में जल रहे चूल्हे में डालकर जलाने की कोशिश भी की. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- लाल बना जी का जंजालः मां की गला दबाकर बेटे ने की हत्या, जानिए पूत से ‘कपूत’ बनने की पूरी कहानी
बता दें कि पूरा मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके के परसावल गांव का है. जहां बबलू नाम का युवक अपने भाई के साथ आइसक्रीम बेचने के लिए पहुंचा था. इस दौरान शंकर यादव (50) ने युवक को रुकावकर आइसक्रीम मांगी. उसके बाद जब बबलू ने शंकर यादव से आइसक्रीम के पैसे मांगे तो वह भड़क उठा और विवाद करने लगा. इस दौरान शंकर ने धमकी दी कि वह चिल्लाकर आइसक्रीम नहीं बचेगा, अगर उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो जान से मार देगा.
इसे भी पढ़ें- यहां तो लूट मची है… सरसो तेल से भरा टैंकर पलटा, किसी ने बाल्टी में तो किसी ने टब में भरा तेल, VIDEO वायरल
वहीं शंकर की धमकी के बाद भी बबलू ने आवाज देकर फिर से आइसक्रीम बेचने लगा और अपने पैसे की डिमांड की. इस दौरान शंकर भड़क गया और घर से धारदार हथियार लाकर बबलू पर कई वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद सिर को लेकर गया और घर के चूल्हे में जलाने की कोशिश की. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

