कानपुर। यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर है। कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक होजरी व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। व्यापारी का शव घर से महज 20 मीटर दूर स्थित एक धर्मशाला की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला।

घटना के बाद आरोपी फरार

मृतक की पहचान विजय कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। परिजनों ने इलाके के एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

READ MORE: मैंने उसे मार दिया… अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर

तेज धमाका सुन महिला दौड़ी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात आरोपी युवक विजय कुमार को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद धर्मशाला की पहली मंजिल में किराए पर रहने वाली एक महिला ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी। महिला जब सीढ़ियों की ओर पहुंची तो वहां विजय कुमार गंभीर हालत में पड़े थे और उनके शरीर से खून बह रहा था।

READ MORE: प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

छानबीन में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी को तत्काल उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फीलखाना थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

READ MORE: प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत