बुलंदशहर. दिल को झकझोरकर रख देने वाला मामला सामने आया है. जहां सांड के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जैसे ही मौत की जानकारी घर पहुंची तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पिता की मौत के सदमे में 17 साल की बेटी ने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद पिता और बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ 2 अर्थियां उठता देख लोगों की आखें आंसुओं से भर गई. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- बीवी के लिए जानलेवा कदम..! पुल से युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग, नजारा देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…

बता दें कि पूरा मामला नरौरा थाना क्षेत्र में बेलोन टोल प्लाजा के पास का है. रामघाट निवासी लक्ष्मी नारायण रावल (55) बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बीच सड़क सांड आ गया और उससे बाइक जा टकराई. हादसे में लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद रहगीरों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रोकी सांसेंः कार ने बाइक को मारी ठोकर, जीजा- साले की मौत, बहन अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

वहीं लक्ष्मी नारायण रावल के मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया. लक्ष्मी नारायण रावल की बेटी रो-रोकर अचेत हो गई. पिता के जाने का सदमा ऐसा हुआ कि उसकी भी मौत हो गई. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जिसके बाद पिता और बेटी की साथ में अर्थी उठी और रामघाट के गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया.