बुलंदशहर. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक की ईंट से कुचलकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही की है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी आप चांदी का चम्मच लेकर… ऑटो चलाने की फोटो शेयर कर OP राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को ऐसा क्या कहा?

बता दें कि घटना थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर गांव की है. जहां रहने वाले अरविंद की लाश मिली. लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव के ही कपिल के साथ अरविंद ने शराब पार्टी की थी. दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में कपिल ने पास पड़ी ईंट उठाकर अरविंद की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें- मौत का निमंत्रणः खुशियों में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी और 3 बच्चे, हुआ कुछ ऐसा कि टूट पड़ा दुखों का पहाड़

वहीं शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल को हिरासत में लिया है. कपिल से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है. परिजन पुलिस से न्याय की मांग रहे हैं.