अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. स्वाट और सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 75 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं. मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया. बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है.
इसे भी पढ़ें- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! घर में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, बुआ पर कत्ल की आशंका, जानिए पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि इससे पहले 25 मई 2025 को भी 30 लाख रुपये मूल्य के 151 मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए थे. पिछले साल गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगातार लगाया गया था.
सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए स्मार्टफोनों को ट्रेस करना शुरू किया. इस प्रक्रिया के तहत, 16 लाख रुपये कीमत के 75 स्मार्टफोन विभिन्न लोगों से बरामद किए गए. इसके बाद स्मार्टफोन खोने का आवेदन करने वाले लोगों को एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा बुलाया गया और उन्हें बारी-बारी से उनके स्मार्टफोन सौंपे गए.
इसे भी पढ़ें- लव के लफड़े में बहा लहूः प्रेमिका को गोली मारकर सुला दी मौत की नींद, जानिए मोहब्बत से लेकर मर्डर तक की कहानी
एसपी ने लोगों को सलाह दी कि स्मार्टफोन खोने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए. पुलिस सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ऐसे स्मार्टफोनों को ट्रेस करती है. अपने खोए हुए स्मार्टफोन वापस मिलने पर मालिकों ने चंदौली पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

