अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलिया खुर्द गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नहर में एक वृद्ध का शव उतराया हुआ मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध… कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का हमला, शंकराचार्य के मुद्दे में भी दिया बड़ा बयान
बता दें कि शुक्रवार की शाम बुजुर्ग शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय मृत्युंजय के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः पहले पत्नी ने लगाई फांसी, 24 घंटे बाद पति ने भी खत्म कर ली अपनी जिंदगी, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वृद्ध नहर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


