अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. दहेज प्रताड़ना और हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की हत्या करने के बाद लाश को सूटकेस में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने महिला की लाश को बरामद कर लिया है. महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
परिजनों का आरोप है कि गाजीपुर निवासी अंकिता की शादी साल 2022 में चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के डवरिया गांव निवासी राजेंद्र शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही अंकिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. 23 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अंकिता की हत्या कर दी. घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को जूट के बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया गया. पुलिस द्वारा की गई छानबीन के दौरान युवती का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें- अब मौज नहीं, सजा मिलेगीः लाखों रुपए के गहने के साथ धराए 2 शातिर, दोनों कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना देर से दी गई और मौत का कारण “टायफाइड बुखार” बताया गया, जबकि घटना वाले दिन रात करीब 10 बजे तक अंकिता पूरी तरह सामान्य थी. इससे परिजनों के शक और गहरा गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

