अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सदर क्षेत्र के एक कमरे में लैब टेक्नीशियन का अधजला शव बरामद हुआ. घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘दादागिरी करना शोभा नहीं देता…’, शंकराचार्य विवाद पर रविंद्र पुरी का बड़ा बयान, कहा- अखाड़ा परिषद अविमुक्तेश्वरानंद नहीं CM योगी के साथ
बता दें कि पूरा मामला सदर क्षेत्र के राजीव नगर का है. जहां रहने वाला उत्तम कुमार विश्वकर्मा गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. संदेह होने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. कमरे के भीतर उत्तम का अधजला शव पड़ा था. देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आवश्यक पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. आत्महत्या, हादसा या किसी अन्य कारण से घटना हुई, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


