अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां पति ने लोहे की रॉड से पीटकर पत्नी की जान ली और शव को नौगढ़ के जंगलों में फेंक दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- 9 वर्षों के नवनिर्माण में ये गांव छूट गए योगी जी! DM, SDM, BDO, प्रधान सबसे की शिकायत, फिर भी बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं, जलभराव से परेशान ग्रामीण

बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव का है. मृतका की पहचान सोनी खरवार के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में गौतम खरवार से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. सोनी के मायके पक्ष ने कई दिनों तक उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी. जिसके बाद चिंतित परिजनों ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ.

इसे भी पढ़ें- योगी के हस्ताक्षर से कट रही गाय! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभाओं का भ्रमण, गो हत्या बंद करने वाली सरकार चुनने का करेंगे आह्वान

पुलिस जांच में सामने आया कि गौतम खरवार ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या की. सबूत मिटाने के इरादे से उसने शव को एक चार पहिया वाहन से नौगढ़ के जंगलों में ले जाकर फेंक दिया. मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी पति गौतम खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मृतका के शव की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें- लूपहोल्स नहीं पकड़ पा रहे ‘बाबा’ जी? 14 दिन में ही बह गया मजबूत विकास का दावा, एक आंधी भी नहीं झेल पाया 2 करोड़ 45 लाख का पीपा पुल, ऐसे हो रहा UP का नवनिर्माण?

मृतका की बहनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही गौतम उनकी बहन को प्रताड़ित करता था. उन्होंने बताया कि विवादों की जानकारी कई बार दी गई थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शव की बरामदगी के लिए जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.