अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जाली नोट बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. अलीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रही नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. जांच में बड़ा खुलासा होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें- जन्मदाता के साथ जिंदगी खत्मः सांड के हमले में पिता की गई जान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बेटी का भी साथ करना पड़ा अंतिम संस्कार…
बता दें कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने 100 रुपये के बड़ी मात्रा में जाली नोट और सैकड़ों अधबने नोट बरामद किए. इसके अलावा, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, लैपटॉप, वाटरमार्क पेपर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी ने जाली नोट बनाने की तकनीक YouTube और Google के माध्यम से सीखी थी. यह गिरोह इंस्टाग्राम के जरिए अपना नेटवर्क चला रहा था. आरोपी नकली नोटों के बदले असली पैसे लेकर उन्हें बाजार में खपाते थे.
इसे भी पढ़ें- बीवी के लिए जानलेवा कदम..! पुल से युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग, नजारा देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
डीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया. मौके से भारी मात्रा में जाली नोट और उपकरण बरामद हुए हैं. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जाली नोटों की सप्लाई कहां-कहां की गई और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

