अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले की धानापुर पुलिस ने लड़कियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लड़कियों को निशाना बनाते थे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गहने और नगदी ऐंठते थे. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- बीजेपी नेता का ‘हवसी’ बेटा! मां-बेटी को अकेला पाकर पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे ने किया गंदा काम, अब खाकी सिखाएगी सबक

बता दें कि धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि मोहित यादव पुत्र शिवकुमार यादव और नीरज यादव पुत्र निर्गुण यादव (निवासी ग्राम बड़ी रामराज, धानापुर) ने उनकी बेटी को परिवार को जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण उनकी बेटी ने घर में रखे मां के गहने और एक लाख रुपये इन आरोपियों को दे दिए.

शिकायत के आधार पर धानापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहित यादव और नीरज यादव को शहीद गांव के पास से गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पैजनी, एक सोने का मांग टीका, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की कमरबंद, दो सोने के कान के टॉप्स, एक सोने की नथिया और 1 लाख 350 रुपये बरामद किए गए. बरामद सामान की कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- LOVE कम, LUST ज्यादा! होटल में बंधक बनाकर प्रेमी ने 15 दिन तक महिला से किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मीडिया को बताया कि ये दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसी वारदातें करते थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन पैसों को घूमने-फिरने पर खर्च करते थे और बाकी बचे गहनों को बेचने की फिराक में थे.