अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके ननदोई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना पहले आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन जांच में सुनियोजित हत्या निकली.
इसे भी पढ़ें- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस की गहन पड़ताल में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके ननदोई के बीच अवैध संबंध थे. बताया जा रहा है कि मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. आरोपियों ने पहले गला दबाकर व्यक्ति की हत्या की. इसके बाद शव को रस्सी के सहारे फांसी पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. घटना के बाद सुबह आरोपियों ने रोने-चिल्लाने का नाटक भी किया और एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाने की योजना बनाई थी.
इसे भी पढ़ें- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
बबुरी थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने बताया, “यह मामला शुरू में आत्महत्या लग रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने गंभीरता से जांच की और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई उजागर की. मृतक की पत्नी और उसके ननदोई के अवैध संबंध हत्या की मुख्य वजह बने. दोनों आरोपियों ने मिलकर गला दबाकर हत्या की और उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

