अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के सकलडीहा–कमालपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कोठरी नुमा दीवार से जा टकराई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
बता दें कि कमालपुर से सकलडीहा की ओर जा रहे दो किशोरों की बाइक डेढ़ावल गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दीवार में जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें- कमीशन तले सेट है UP का सिस्टम! बड़ी गंडक नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रहे माफिया, जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असर
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के पुत्र अमन गुप्ता (18) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


