अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया.
इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः पीछे से कार में जा भिड़ा तेज रफ्तार कंटेनर, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंंदगी की जंग
बता दें कि बुझा हुआ गांव निवासी सोहन अपनी भाभी को साइकिल से लेकर बाजार जा रहा था. इसी दौरान शाहूपुरी स्थित एनडीआरएफ ऑफिस के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘चक्रव्यूह’ में फंसा चाइनीज मांझा बेचने वाला सौदागर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. स्थिति को देखते हुए अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया.
इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों से तहरीर ली जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


