चित्रकूट। जिले में शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही एक युवती के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी गांव निवासी 25 वर्षीय दिव्या शुक्ला की शादी के नागर गांव निवासी धनंजय से तय थी और 12 फरवरी को बारात आनी थी।

प्रेमी के साथ हो गई फरार

परिजनों ने बताया कि 9 फरवरी को मेकअप के लिए कस्बे स्थित अपूर्वा ब्यूटी पार्लर पहुंची युवती मौका पाकर अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ कार में बैठकर चली गई। युवती के पिता ने कर्वी कोतवाली में आदित्य सिंह चौहान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

READ MORE: मुगलसराय में केंद्रीय बजट 2026 पर ‘बजट चौपाल’, विधायक रमेश जायसवाल ने बताया ऐतिहासिक, कहा- किसानों को मिलेगा भरपूर लाभ

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि परिजन उसकी जबरन बड़े उम्र के युवक से शादी करा रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। उसने प्रयागराज में आर्य समाज रीति से विवाह करने का दावा करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे और मामले की जांच जारी है।