लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी बांटे। जिसमें बच्चों के वजन और लंबाई मापने वाले उपकरण भी शामिल हैं। जिससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की निगरानी पहले से और ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकेगी।

स्मार्टफोन के जरिए काम आसान होगा

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने राज्यभर की करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अब समय पर रीयल टाइम डाटा मिलेगा। स्मार्टफोन के जरिए काम आसान होगा। डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र की नींव मजबूत कर रहे हैं। भारत का भविष्य संवर रहा है। सुखद परिणाम सभी के सामने हैं।

READ MORE: ‘अपने भविष्य के सपनों में रंग भरें…’, CM योगी ने नौनिहालों के नाम लिखी पाती, कहा- हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शराब माफिया पोषण वितरित करता था। चीजें खाने लायक नहीं दी जाती थी। ठेका देने वाले आज नारेबाजी करते हैं। पहले सरकार में माफिया का वर्चस्व था। सीएम योगी ने आगे कहा कि आज बिना पैसा दिए नौकरी मिल रही है। क्या ये 2017 से पहले संभव था। पहले वाली सरकार होती तो नौकरी नहीं मिलती.. तब सिफारिश और पैसा दोनों चलता था।