लखनऊ। सीएम योगी बुधवार को अपने दो देशों के दौरे के तहत जापान पहुंचे।जापान पहुंचने पर यामानाशी प्रीफेक्चर के उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, भारत की राजदूत नगमा एम. मलिक और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि 25 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है। अब वहां से कर्फ्यू, दंगों और उपद्रव का समाचार नहीं आता होगा, अब तो वहां से उत्सव के समाचार आते होंगे।

भारतीय समुदाय के साथ आत्मीय संवाद

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में ‘नया भारत’ विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। आज जापान के टोक्यो में भारतीय समुदाय के साथ आत्मीय संवाद हुआ। आज हम लोग कम से कम दो दर्जन से अधिक डेलीगेशन से मिले हैं। हर एक व्यक्ति भारत और उत्तर प्रदेश की तारीफ कर रहा था। भारतीय जहां कहीं भी दुनिया के अंदर हैं, अपने क्षेत्र में उन्होंने प्रगति की है, कुछ नया करके दिखाया है।

READ MORE: कौन संवेदनहीन राजनेता… बसपा विधायक के घर पर IT का छापा पड़ने से मंत्री दिनेश प्रताप हुए नाराज, भड़कते हुए दे दिया बड़ा बयान

अपना सक्रिय योगदान दीजिए

मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि जापान की प्रगति के साथ ही भारत के विकास से भी जुड़कर प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्पों को आगे बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान दीजिए। स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं पावन होली पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं।