CM Yogi Janta Darshan: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से एक-एक करके मुलाकात की और गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनी। योगी ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
READ MORE: आकाशवाणी लखनऊ 89वां स्थापना दिवस: पद्मश्री से अलंकृत विभूतियों का होगा सम्मान, CM होंगे रहेंगे मौजूद
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

