लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ऊर्जा विभाग की बैठक ले रहे हैं। बैठक में विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद है। बिजली कटौती को लेकर इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ा फैसला ले सकते हैं। आम जनता को इस बैठक से राहत की उम्मीद है।
सीएम योगी को मिल रही थी शिकायतें
सीएम योगी को लगातार बिजली कटौती की शिकायत मिल रही है। जिसको लेकर वह ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे है। साथ ही आम जनता के समस्या का कैसे समाधान किया जाए। इस पर विचार विमर्श कर रहे है। बैठक में सीएम उन अधिकारियों की भी क्लास लेंगे। जिन्होंने आम जनता की शिकायतों को नजर अंदाज किया है।

