लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत भूमि आवंटन पत्रों के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2017 के पहले सत्ता के समानांतर माफिया का साम्राज्य हुआ करता था, न नीति थी, न नीयत थी, न सुरक्षा थी और न लैंड बैंक था।

यूपी देश की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बन गया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हर निवेशक का हम प्रदेश के अंदर स्वागत करते हैं। यूपी बीमारू नहीं था, यहां का राजनीतिक नेतृत्व बीमारू था। जब स्वस्थ मानसिकता के साथ डबल इंजन सरकार आई, यूपी देश की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बन गया है। पिछले 5 वर्षों में गोरखपुर में इतना निवेश हुआ है कि 50,000 यूथ को Employment मिला है। गति ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार बनती है। यूपी वह गति देने के लिए तैयार है।

READ MORE: यूपी में कानून का खौफ खत्म! धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सरकार की न कोई नीति थी, न नीयत थी

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले हर जनपद में भय और दहशत का माहौल होता था। बेटी स्कूल नहीं जा सकती थी, व्यापारी व्यापार नहीं कर सकता था, आवागमन के माध्यम नहीं थे, सड़कें खराब थी, प्रदेश में कनेक्टिविटी के बुरे हाल थे, बिजली नहीं थी, अंधेरे में लोग रहने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि हर एक माफिया को जिले वितरित कर दिए गए थे, थाने, जिले, इनका संचालन माफिया करते थे। सरकार की न कोई नीति थी, न नीयत थी।