गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों को घबराने या अनावश्यक रूप से लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश में ईंधन और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी

बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के समय ही पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए जाएं।

READ MORE: बांदा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने सामने भिड़ंत, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

भारत के अंदर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया के कई हिस्सों में असर देखा जा रहा है, लेकिन भारत के अंदर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि अनावश्यक भीड़ और घबराहट से ही समस्या पैदा होती है, इसलिए लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

READ MORE: आत्महत्या या फिर … फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, 2 साल पहले इसी घर में भाई-बहन ने भी किया था सुसाइड

अगर यह युद्ध लंबा चला तो हर कोई प्रभावित होगा

सीएम योगी ने आगे कहा कि ईरान, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट, एशिया और लगभग पूरी दुनिया ही प्रभावित है। उस इलाके में हर कोई इससे प्रभावित है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सुरक्षित हैं और बेखोफ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है लेकिन अगर यह युद्ध लंबा चला तो हर कोई प्रभावित होगा।

हमें इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमने राज्य के अंदर व्यवस्था की है और जिला प्रशासन से LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी लागू करने को कहा है, जैसा कि एजेंसियां पहले करती थी लेकिन कुछ लोग अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना चाहते है भारत में सब ठीक है।