लखनऊ। सीएम योगी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर है। जहां उन्होंने बोलपुर विधान सभा में एक जनसभा को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि याद कीजिए कि पहले उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था और अब तो विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, अयोध्या में राम जन्मभूमि बनकर खड़ा हो गया है। डबल इंजन की रफ्तार का ये लोग मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।
16 करोड़ गरीब वहां मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है। वहां कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद की घटना नहीं आ सकती। आती है तो इतनी सख्त कार्रवाई होती है कि सात पीढ़ियां याद करती हैं। किसी गरीब, व्यापारी की कोई सार्वजनिक संपत्ति पर कोई लैंड माफिया कब्जा करता है और लैंड जिहाद के तहत वो कब्जा कर रहा है तो वो संपत्ति सरकार उससे वापस लेती है और वहां पर गरीबों का आवास बनाती है। आज हमने उत्तर प्रदेश के अंदर 65 लाख गरीबों को आवास दिया है, 16 करोड़ गरीब वहां मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं।
READ MORE: योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा ‘जल संरक्षण अभियान’, प्रदेश के सभी विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाएगा ‘जल पखवाड़ा’
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
सीएम योगी ने आगे कहा कि ममता दीदी के नेतृत्व में TMC ने आज बंगाल में प्रोटोकॉल भुलाकर इसको क्राइम कैपिटल में बदल दिया है। किसी माफिया, गुंडे, मौलाना के दबाव में मत आइए। इन सबकी अराजकता का इलाज केवल डबल इंजन की बीजेपी सरकार है। बंगाल सैंड माफिया, कोल माफिया, लैंड माफिया, कैटल माफिया और सत्ता के संरक्षण में पल रहे माफियाओं के चंगुल में है। कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं, आने दीजिए बीजेपी सरकार… ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें
,

