ललितपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे 1,766 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

पीतांबरा पीठ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

बताया जा रहा है कि सीएम योगी सुबह एमपी के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद राजकीय हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11:20 बजे ललितपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा तुवन मंदिर के लिए रवाना होंगे। फिर 11:30 बजे तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कब होगी मानसून का एंट्री

सीएम योगी ने दौरे को लेकर क्या कहा

सीएम योगी ने अपने दौरे लेकर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कब होगी मानसून का एंट्री

आज 1,766 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।