बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज से 2 दिवसीय बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे 3.45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विवि परिसर पहुंचेंगे। उसके बाद निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सीएम विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
निर्माण कार्यों की प्रगति का लेंगे जायजा
बताया जा रहा है कि सीएम योगी शाम 3:45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। वे यहां निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। यहां से वे सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
READ MORE: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा बैठक
संयुक्त चिकित्सालय के व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीएम शाम 4:25 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वे तकरीबन एक घंटे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

