बहराइच, अनूप मिश्रा। जिले के तहसील पयागपुर में होली के त्योहार से पूर्व जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पयागपुर तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध और अपमिश्रित पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने पयागपुर के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान जिन दुकानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता खराब मिली या मिलावट की पुष्टि हुई, उन्हें तुरंत फिकवा दिया गया।

READ MORE: भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब

सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं

अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनपद में जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी भी प्रतिष्ठान में दोबारा मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।