अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर में चोरों ने रेलकर्मी के बंद मकान को निशाना बनाकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- एक पल में खुशियां खाकः ईद के लिए कपड़ा खरीदकर लौट रहे थे 3 दोस्त, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान

बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शशि प्रकाश 28 फरवरी को अपना मकान बंद कर अपनी पत्नी अनुराधा देवी का इलाज कराने पटना चले गए थे. वहीं इलाज कराकर जब सोमवार को वापस लौटे तो बाहर से दरवाजा का ताला बंद पाया, लेकिन अंदर सभी दरवाजों का ताला टूटा मिला. अलमारी और बेड के अंदर बने बॉक्स को भी चोरों ने तोड़कर दो सोने की चैन, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, कंगना, लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर सहित लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी

भूक्तभोगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मकान बंद कर कहीं चले गए थे। इसी दौरान चोरी हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।