अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे गिर गया. यह घटना आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या तीन से खुलने के दौरान हुई. संयोगवश यात्री को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया. घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी बुलडोजर चलवाना है तो… परिवहन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी चुभने वाली बात

बता दें कि घटना देर रात हुई. ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव के बाद खुल रही थी, तभी यात्री वीरेंद्र कुमार ट्रेन के नीचे आ गया. इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर ड्यूटी पर तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार ने यात्री को ट्रेन के नीचे देखा. उन्होंने तुरंत शोर मचाकर यात्री को पेट के बल लेटे रहने और न हिलने का इशारा किया.

इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी, फिर युवक ने जो किया जानकर कांप उठेगी रूह

अक्षय कुमार की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी भी मौके पर पहुंचे. तत्काल ट्रेन में चेन पुलिंग कर उसे रोका गया. इसके बाद यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूछताछ में यात्री ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार, निवासी चंद्ररहिया, मोतिहारी, बिहार बताया। उसने बताया कि धक्का लगने से वह ट्रेन के नीचे गिर गया था. हालांकि, कुछ अन्य लोगों ने आशंका जताई कि युवक मरने के इरादे से ट्रेन के नीचे आया था.

देखें वीडियो-