रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में पूज्य राजन जी महाराज की भव्य श्री राम कथा में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने के ऐलान को जनता को गुमराह करने का नया तरीका करार दिया।
देख सपाई बिटिया घबराई
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, “प्रदेश में चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बन चुकी है। अब वे जनता को गुमराह करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सपा शासनकाल में बहन-बेटियां डरी-सहमी रहती थीं। उस समय नारा लगता था – ‘देख सपाई बिटिया घबराई’। बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर था, उनकी आबरू लूटी जा रही थी, अब ये महिला सम्मान की बात करते हैं?
READ MORE: SDM पति-पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दिव्या ओझा के पिता ने अनुपम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- आए दिन वो मेरी बेटी को…
40 हजार का वादा सिर्फ चुनावी जुमला
“उन्होंने आगे कहा, “जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, गुंडे-बदमाश, अपराधी या तो जेल में सड़ रहे हैं या प्रदेश से बाहर भाग चुके हैं। अब कोई अपना सुहाग खतरे में नहीं डालेगा। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में हैं या बाहर। अखिलेश जी जनता को गुमराह करने के नए तरीके अपना रहे हैं। 40 हजार का वादा सिर्फ चुनावी जुमला है l
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

