फर्रुखाबाद. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार डीजे लदा ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं 11 लोग घायल हुए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें- कच्ची उम्र में काला कांडः 4 नाबालिगों ने 2 महीने पहले बनाया हवस का शिकार, फिर एक दिन अचानक हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई पोल

बता दें कि घटना ढाई घाट पर बूढ़ी गंगा के पास उस वक्त घटी, जब 50 लोग दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे. इस दौरान कुछ लोग ट्रेक्टर में नाच रहे थे. तभी दोनों ट्रेक्टर चालक ने आगे निकलने की कोशिश की. इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में खेला! भाजपा नेताओं पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग करने का आरोप, सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर किया बड़ा दावा

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टर ने जांच कर एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान ऋतिक (10) के रूप में हुई है. वहीं 11 घायलों का इलाज जारी है, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतक की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है.