चित्रकूट। जिले के मंदिरों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया। गैंग का सरगना विजय कुमार शुक्ला निवासी चित्रकूट निकला। जो अपने साथी बाबर शाह निवासी बिजनौर व मोहनलाल पटेल के साथ मिलकर मंदिरों को निशाना बनाते थे। सर्राफ कामता प्रसाद मौर्य मूर्तियों को गला कर चांदी की सिल्ली बना देता था। अब यह सब पकड़े गए। इनके पास से चांदी की 14 सिल्लियाँ व हनुमान गदा के साथ चांदी की आरती की थाली भी रिकवर हुई है।

पाप न लगे इसलिए बाबर को बनाया पार्टनर

गैंग का सरगना विजय कुमार शुक्ला ने बाबर शाह को गैंग मे बराबर का पार्टनर बनाया था। मंदिर से मूर्तियां उडाने की जिम्मेदारी उसकी ही थी। वह यह कार्य बाबर से ही कराता था.. ताकि उसे पाप न लगे। यह खुलासा उसने खुद पुलिस के सामने किया। यह लोग मंदिर के बाहर के कुत्तो को जहर देकर मार देते थे। ताकि उनके काम मे विघ्न न पड़े।

READ MORE: चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, भाजपा के इशारे पर… SIR को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल की रात सीतापुर रोड स्थित बंदरकोल चौकी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के दौरान कुत्तों से बचने के लिए “कुचला” नामक जहरीला पदार्थ साथ रखते थे। वे इस पदार्थ को मिठाई में मिलाकर कुत्तों को खिला देते थे, जिससे वे आसानी से मंदिरों में चोरी कर पाते थे।