गोविन्द पटेल, गोरखपुर. दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई. पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकराई. हादसे में दरोगा की मौत हो गई. वहीं घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- सहेली, साजिश और डर्टी खेलः 10वीं की छात्रा को किसी बहाने से अपने घर ले गई उसकी दोस्त, भाई से कराया रेप, VIDEO बनाकर…
बता दें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पुलिस की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और पेड़ से टकरा गई. हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महिला दारोगा गीता समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें- अजब UP की गजब कहानी! ग्रामीण ने बड़े धूमधाम से मनाया बकरियों का जन्मदिन, केक काटकर DJ पर जमकर किया डांस, VIDEO वायरल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां उनका इलाज चल रहा है. मामले में जानकारी देते हुए योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी कैंट गोरखपुर ने बताया कि पुलिस टीम कुशीनगर से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


