हल्द्वानी. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक और युवती की बड़ी बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- हमारे मजहब में इजाजत नहीं है… वन्दे मातरम पर जारी गाइडलाइन को लेकर सपा के पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- इसे गाने से महंगाई कम होगी या नौकरियां मिलेगी?

बता दें कि पूरा मामला बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी का है. जहां एक युवक और युवती की खून से सनी लाश मिली है. लाश मिलने के बाद मंडी में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. पुलिस को लड़के की जेब से आईडी कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान चंपावत निवासी के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें- चंदौसी सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की दबिश, 3 क्वॉलिटी मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 16 घंटे से पूछताछ जारी

पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से इलाके के लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है. पुलिस घटना की जांच कर जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है.