हरदोई. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गंगा नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद दोनों की लाश को बरामद किया.
इसे भी पढ़ें- अरे ओ सपाई लोडरों..! तुम्हारे ‘भइया जी’ को पता है 27 में कुछ होना हवाना है नहीं, OP राजभर का करारा तंज, जानिए ऐसा क्यों कहा?
बता दें कि पूरा मामला अरवल थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले 2 बच्चे भैंस चराने के लिए निकले थे. इस दौरान दोनों नदी में उतरे और गहरे पानी में चले गए. इस दौरान दोनों डूब गए. मामले की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. जिसके बाद बच्चों के डूबने की जानकारी पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें- कांड किया तो एनकाउंटर ही होगा! सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, खाकी ने फिर जो हश्र किया…
जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 4-5 घंटे बाद दोनों की लाश बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान कृष्णा (10) और ध्रुव (8) के रूप में हुई है.

