हाथरस. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में कक्षा 8वीं के छात्र की मौत हो गई. वहीं घटना में दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- अच्छे दिन गायब है… विदेश नीति बर्बाद, रुपया कमजोर और लापता हुआ सिलेंडर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

बता दें कि घटना सादाबाद-मथुरा मार्ग पर उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से बाइक पर निकले थे. दोनों काफी रफ्तार से बाइक पा जा ही रहे थे कि आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों को अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में मौत का इंतजाम! पीपा पुल रो रहा बदहाली के आंसू, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हजारों लोग, नींद में ‘सुस्त’ सरकार और ‘निकम्मा’ सिस्टम?

जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवम (16) को मृत घोषित कर दिया. वहीं 16 वर्षीय सूरज गुप्ता का इलाज जारी है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.