हाथरस. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बनाया. उसके बाद धमकी देकर मौके से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बिकाऊ’ सिस्टम! विधायक के रिश्तेदार ने जमीन कब्जा किया तो नहीं हो रही कार्रवाई, न्याय के ठोकरें खा रहा परिवार, जीरो टॉलरेंस सिर्फ ‘जुमला’ है?

बता दें कि पूरा मामला सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां पति की मौत के बाद अपनी सास औऱ दो बच्चों के साथ रहती है. हालांकि, घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी. इसी बात का फायदा उठाकर युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और फिर महिला को अकेला पाकर रेप किया. इस दौरान महिला ने शोर मचाने की कोशिश भी की, लेकिन डरा-धमकाकर शांत करा दिया.

इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में बलात्कारी का सम्मान! सजा नहीं मौज काट रहा रेपिस्ट आसाराम, बाबा विश्वनाथ मंदिर में मिला VIP प्रोटोकॉल, ऐसे आएगा ‘रामराज’?

वहीं जब महिला ने रोना शुरू किया तो आरोपी ने शांत रहने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद महिला थाने पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- मोदी जी ने ही तो कहा था! नाले की गैस से चाय बनाने पर 6 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज, पुलिस ने जब्त किया सिलेंडर और चूल्हा