हाथरस. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस ने पीछे से एक कार को ठोकर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी

बता दें कि घटना सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह घटी. जहां यात्रियों से भरी डबल डेकर बस ने एक कार को पीछे से जोरदार ठोकर मारी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना में कार सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें- लव के लफड़े में बहा लहूः प्रेमिका को गोली मारकर सुला दी मौत की नींद, जानिए मोहब्बत से लेकर मर्डर तक की कहानी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान विजय, पिंकी, नाथू देवी, दिनेश, सुनीता औऱ लोकेश के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं फरार बस चालक की तलाश की जा रही है.