हाथरस. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि 2 बच्चों की मौत हो गई. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी
बता दें कि घटना आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर बीती देर रात उस वक्त घटी, जब एक परिवार जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर हाथरस से अपने घर आगरा लौट रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार जा भिड़ी. घटना में 15 वर्षीय आदि और 8 वर्षीय कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में विशाल, उनकी पत्नी चारु और बेटा अंकित घायल हुए.
इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…
हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई न करने की बात कहकर बच्चों के शव को परिजन आगरा ले गए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


