उन्नाव। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

यह पूरा मामला जिले के दही थाना क्षेत्र का है। जहां दरोगा खेड़ा के पास बुधवार शाम आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में शिव शंकर और संदीप नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: वाराणसी कफ सिरप केस: वैभव जायसवाल की मां और पत्नी अरेस्ट, हवाला के जरिए करता था पैसों की हेराफेरी

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।