कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार (नौपेड़वा बाजार) में बुधवार की शाम नाबालिक प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीओ सदर देवेश सिंह एवं थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने पर करीब पौने दो घण्टे वाद टावर से उतरे किशोर को पुलिस अपने साथ ले गयी।

17 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ा

यह पूरा मामला जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी मूलचंद गौतम का 17 वर्षीय पुत्र सूरज गौतम शाम करीब 5 बजे बाजार स्थित टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ के बीच थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पहुँच उसे समझाने का प्रयास करतें हुए जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए। थोड़ी ही देर में सीओ सदर देवेश कुमार सिंह एवं तेजीबाजार थानाध्यक्ष भी पहुँच गए।

READ MORE: ‘भाजपा और विकास का 36 का आंकड़ा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP ने सपा सरकार के समय के विकास परियोजनाओं को बर्बाद कर दिया

सीओ सदर ने नाबालिक किशोर की बात सुन समस्या के निराकरण के लिए किसी तरह नीचे उतरने को कहा। उधर किशोर की मां भी रोते हुए बेटे से नीचे उतरने की गुहार लगाई। युवक के नीचे उतरने ही पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद भीड़ ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर को थाने लाकर समझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की एवं लड़का पक्ष दोनों रिस्तेदार है परन्तु दोनों नाबालिक है। लड़के को समझाया जा रहा है कि बालिग होने पर शादी संभव है।