जालौन. हत्या की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां कलयुगी बेटे ने पारिवारिक विवाद में पिता पर रॉड से हमला कर दिया. हमले में पिता की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- शर्म आनी चाहिए योगी सरकार को! जिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही गर्भवती, भर्ती करने के बदले मांगे 50 हजार, यही है ‘बाबा’ की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा?

बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा गांव का है. जहां अलग रहने और खाना बनाने को लेकर बेटे ने पिता के साथ बहस की. बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. नौबत यहां तक आ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. हाथापाई के दौरान बेटे ने पास में ही रखी रॉड को उठाया और पिता के सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद पिता जमीन पर बदहवास होकर गिर पड़ा. उसके बाद वह बेटा मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- योगी जी बच्चों का भविष्य है, खिलौना नहीं! UP में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण का दावा झूठा, कई स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, इसे सुशासन कहें या ‘कुशासन’?

वहीं घटना के कुछ देर बाद हमला करने वाले युवक की मां घर पहुंची तो अपने पति संदीप कुमार (45) को अचेत जमीन पर पड़ा देखा. जिसके बाद वह चीखने लगी. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला के पति को अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला ने बेटे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है. महिला का दावा है कि उसका बेटा सौरभ दिमागी रूप से ठीक नहीं है, उसका इलाज चल रहा है.