कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी गांव स्थित गोमती नदी चंदवक पुल के नीचे शनिवार दोपहर दोस्तों संग नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘तानाशाह’ सरकार! पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, ये कहां का सुशासन है योगी जी?
बता दें कि शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हीरापुर मचहटी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव पुत्र लौजारी, 19 वर्षीय शिवम चौरसिया पुत्र महेश गांव के ही अपने दोस्तों विशाल गौड़, अभिषेक यादव, मोनू वर्मा और अजय गोड़ के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए चंदवक पुल के पास बाइक से पहुंचे. सभी लोग नहाने लगें. इस दौरान विशाल और अभिषेक बाहर निकलकर बैठ गए. वहीं बाकी सभी नहा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- बीवी नहीं ‘बला’ है! पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने लगाई फांसी, जानिए जीवनसाथी कैसे बनी जी की जंजाल…
वहीं दोनों ने नहा रहे चारो दोस्तों को मना किया कि आगे मत जाओं गहराई ज्यादा है, लेकिन प्रवेश और शिवम आगे गहरे पानी की तरफ बढ गए. दोनों को तैरना भी नहीं आता था. डूबने लगे तो विशाल और अभिषेक बचाने के लिए कूदे, लेकिन बचा नहीं पाए. दोनों गहरे पानी में समा गए. शोर मचाने पर मछुआरें आ गए और नदी में तलाश करने लगे. पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में मछुआरों ने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद शव बाहर निकाला.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

