कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया. दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
बता दें कि पूरा मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र का है. पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का 9 वर्षीय पुत्र उमंग बिना बताए गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे. उस समय परिवार के सदस्य खेतों में गेंहू की कटाई के काम में व्यस्त थे. परिजन शाम को जब खेतों से लौटे तो दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई. काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली.
इसे भी पढ़ें- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई. ग्रामीणों ने ही दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले. एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

