कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जहर का सेवन करने से विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड
बता दें कि पूरा मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव का है. जहां रहने वाली मनीषा देवी ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत्य घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- हे धीरेंद्र शास्त्री जी… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौरक्षा धर्मयुद्ध अभियान में शामिल होने का आमंत्रण, कहा- गऊ माता की रक्षा के लिए हम सब एक हो जाएं
मृतका की बुआ सोना ने बताया कि चार माह पूर्व मनीषा की शादी प्रतापगढ़ के इमलिया घाट गांव में हुई थी. घर में सुबह माता- पिता मजदूरी करने गए हुए थे और घर में उसके साथ दो छोटे भाई थे. तभी अचानक हालत खराब हो गई. छोटे भाइयों ने स्थानीय लोगों और माता-पिता को सूचना दी. यह भी बताया कि मनीषा के पति के बीच कोई बात हुई थी, इसीलिए वह ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. जबकि ससुराल वालों द्वारा कहा गया कि विदाई करने आ रहे हैं उनको मना किया गया था कि अभी मत आइए.
इसे भी पढ़ें- सनकी आशिक का आत्मघाती कदम : 6 महीने से चल रहा था अफेयर, पत्नी को पता चला तो हुआ विवाद, तनाव में आकर प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद पर किया हमला
दूसरी तरफ झांसी जनपद पुंछ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मंगल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्र गुलाब विश्वकर्मा जनपद के बदलापुर में रहकर गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचने का कार्य करता था. संदिग्ध अवस्था में जहर का सेवन करने से इसकी हालत खराब होने पर साथ रहने वालों द्वारा इसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने देखकर इसे मृत घोषित कर दिया. मंगल की अचानक हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

