कानपुर. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब सुहागरात पर दुल्हन ने दूर रहने की हिदायत दे डाली. इतना ही नहीं पास आने पर जान से मारने तक की धमकी दे डाली. अब शादी के ढाई महीने बाद दूल्हे ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत की है.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम! एक सप्ताह के भीतर सांड और बछड़ों के हमले में 2 किसानों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग, जिम्मेदार बेसुध?
बता दें कि पूरा मामला साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक की शादी बीते 23 नवंबर को महाराजपुर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवक से हुई. वहीं जब सुहागरात पर दूल्हे ने उसके करीब जाने की कोशिश की तो दुल्हन ने पास आने पर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है और उसके पास जाना चाहती है.
इसे भी पढ़ें- UP Excise Policy 2026-27 : UP में महंगी होगी शराब, घटेगा देशी शराब का कोटा, कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी
इन सबके ढाई महीने बाद एक बार फिर युवक ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने धमकी दी कि इसका अंजाम उसे भुगतना होगा. उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद करके फंदे से झूल गई. हालांकि, समय रहते युवक के घरवालों ने दरवाजा तोड़कर बचा लिया. जिसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर पत्नी की करतूत की शिकायत की. साथ ही पत्नी के धमकी भरे ऑडियो भी सुनाए. पुलिस दोनों ही परिवार को समझाने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


